फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को चाकू मारकर आभूषण लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 1-4 की एचबीसी कॉलोनी में 11 अप्रैल को दिनदहाड़े 12 वर्षीय बच्चे को घायल कर 60 हजार रुपये और जेवरात लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों एचबीसी कॉलोनी हिसार निवासी अक्षय, रोहतक की इंदिरा कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ हैप्पी और न्यू सुंदर नगर हिसार निवासी अभिषेक उर्फ पपल को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की। अदालत ने तीनों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मामले के अनुसार सेक्टर 1-4 की एचबीसी कॉलोनी निवासी अवनीश ने 11 अप्रैल को मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी पड़ोस में किसी सत्संग में गई थी। उसका 12 वर्षीय बेटा चेतन स्कूल से लौटा था। बाइक पर आए युवकों ने उसके बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया और घर से 60 हजार रुपये और जेवरात लूट ले गए थे। घटना की सूचना उसे फोन पर मिली थी। सूचना मिलने पर अवनीश घर पहुंचे तो उनका लड़का चेतन घायल अवस्था में खून से लथपथ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेतन को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी एसआई कंवर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि 11 अप्रैल 2019 को सैक्टर 1-4 के पास होने वाली घटना को अंजाम देने वाले हिसार बाईपास के पास घूमते देखे गए हैं। इस पर एएसआई चंद्रभान, हवलदार विक्रम व अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर हिसार बाईपास पर रेड की गई। मौके से अक्षय और योगेश उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी अभिषेक उर्फ पपल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अक्षय है मास्टरमाइंड
लूट की वारदात को अंजाम देने के पीछे अक्षय मास्टरमाइंड है, जबकि वारदात को अंजाम देने से पहले अभिषेक ने रेकी की थी। अक्षय और योगेश ने मकान के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने ही 12 वर्षीय चेतन को चाकू मारा था। आरोपियों ने चाकू भी रसोई के अंदर से ही उठाया था। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी पहचान कराई गई। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों से लूटी गई नकदी व जेवरात के बारे में सुराग लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें