फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाडे हुई फायरिंग से गांव भूराहेडी में मचा हडकम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। दिन दहाडे हुई फायरिंग से गांव भूराहेड़ी में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों ने फायर करने वाले युवकों को घेरने की कोशिश की, लेकिन युवक तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उधर, पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर की है। कुछ बाइक सवार युवक गांव में आए ।और एक मंदिर के निकट चौराहे पर देसी तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वहां आसपास खडे़ ग्रामीणों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। उसके उपरांत गांव के कुछ लोगों ने जवाबी फायरिंग करते हुए युवकों को घेरने का प्रयास किया मगर युवक तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उसके बाद वहां पर दर्जनों ग्रामीण जमा हो गए और युवकों के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। मगर युवकों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई जिसे लेकर गांव में दहशत का माहौल बना रहा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने ऐसी किसी घटना कर जानकारी होने से इंकार कर दिया। उधर ग्राम प्रधान नवीन राठी से जानकारी की गयी तो उन्होंने बताया कि कुछ बाहरी युवकों द्वारा फायरिंग करने की जानकारी मिली है। किस विवाद को लेकर फायरिंग की गयी है युवक कौन है इसकी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर गांव में चर्चा है कि उत्तराखंड के एक कालेज में कुछ छात्रों में कहासुनी हो गई थी जिसे लेकर फायरिंग की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें