अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित एक मकान में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। सेक्टर 9-11 स्थित अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में रखे 20 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल मीरा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।