फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस नहीं लेने पर मिस्त्री के साथ चार लोगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर मिस्त्री के साथ चार लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पुलिस में दर्ज करवाया गया केस वापस नहीं लेने पर ऑटो मार्केट में काम करने वाले मिस्त्री के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने बीड़ बबरान वासी 32 वर्षीय मुकेश कि शिकायत पर एक नामजद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुुुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि वह मंगलवार रात को करीबन आठ बजे ऑटो मार्केट से अपने गांव बीड़ बबरान जा रहा था। इसी दौरान तलवंडी गांव में नहर के पास एक कार में आए चार नकाबपोश लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसने मारपीट कर रहे एक आरोपी का चेहरा देख लिया। वह गांव बीड़ बबरान वासी मीतपाल सिंह था। आरोपी के खिलाफ उसने पहले ही एक केस दर्ज करवाया हुआ था। आरोपी मीतपाल व अन्य तीन ने उसे दर्ज करवाया हुआ केस वापस लेने का दबाव बनाया। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि केस वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी मीतपाल व तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें