हांसी। हांसी शहर निवासी राजकीय महाविद्यालय की छात्रा 21 वर्षीय शिवानी स्वयं स्कूटी चला रही थी। इस दौरान रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। जैसे ही शिवानी की मौत की सूचना उसके परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। शिवानी के पिता की करीब छह साल पहले ही मौत हो गई थी। वह स्वयं ही अपने परिवार का खर्च उठा रही थी।
शिवानी पढ़ाई में होशियार होने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। हाल ही में शिवानी को हिसार के जीजेयू में आयोजित यूथ फेस्टिवल में बेस्ट एक्टरेस का अवॉर्ड मिला था। इसको लेकर 29 को कॉलेज में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में उसे सम्मानित भी करना था।
शिवानी दिन में कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद वह शाम को घर पर ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। शिवानी मूल रूप से अनीपुरा के समीप नया गांव की थीं। वह शहर में परिषद की मार्केट कमेटी की पूर्व जगह पर बने नगर परिषद के क्वार्टर में रहती थीं। शिवानी का छोटा भाई राहुल एसडी मॉडर्न स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वहीं उसकी छोटी बहन सोनम 9वीं कक्षा में पढ़ती है।