फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में रिकार्ड दस्तावेज गायब करने पर हेड क्लर्क समेत तीन कर्मियों पर गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस ने आरटीआई के तहत सूचना मांगने पर गुमराह करने और रिकॉर्ड के कुछ दस्तावेज गायब करने के आरोप में नगर निगम के एक हेड क्लर्क समेत तीन कर्मचारियों पर गबन का केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुका है। निगम आयुक्त द्वारा दी गई शिकायत पर निगम के सेवानिवृत्त हेड क्लर्क राजकुमार, आंकड़ा लिपिक सुरेश कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज कड़वासरा ने निगम प्रशासन से डेथ-बर्थ शाशा के रिकॉर्ड को ऑनलाइन किए जाने के टेंडर को लेकर जानकारी मांगी थी। उन्होंने आरटीआई के तहत यह काम किस एजेंसी को दिया गया, क्या शर्तें रखी गईं, इस बारे मेें जानकारी मांगी थी। उनको आधी-अधूरी सूचना दी गई। एजेंसी से किए गए एग्रीमेंट की कॉपी भी गुम बताई जा रही है। आरटीआई एक्टिविस्ट का आरोप है कि आयुक्त के आदेश के बावजूद उनको फाइल नहीं दिखाई गई। इस पर उन्होंने आयुक्त के सामने तीनों की शिकायत भी की थी। आयुक्त ने एसपी को तीनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


डेथ-बर्थ ब्रांच के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के टेंडर की जानकारी मांगी थी। अधूरी सूचना दी गई। एग्रीमेंट की कॉपी भी नहीं दी गई थी।
-मनोज कड़वासरा, आरटीआई एक्टिविटिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें