फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अन्नु के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में 9वीं कक्षा की छात्रा का कहना है कि आठ अप्रैल को वह अपने भाई के साथ घर में अकेली थी। उसके पिता खेत में सरसों की फसल निकालने के लिए गए हुए थे। रात करीब एक बजे उनके घर का मेनगेट किसी ने खटखटाया। आरोप है कि जब किशोरी ने गेट खोला तो उसके सामने एक युवक खड़ा था। युवक ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया और उसे अपने बाड़े में ले गया। यहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच लड़की का पिता भी खेत से आ गया और लड़की को घर न पाकर उसे तलाशने लगा। तब किशोरी उसे आरोपी के बाड़े के पास मिली। किशोरी ने पिता को सारी बात बताई। किशोरी ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को लड़की का पिता पीड़ित छात्रा को पुलिस स्टेशन ले आया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी अन्नु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 450, 363, 376, 506, 354 ए2, 354डी, 342 आईपीसी, 6 व 12 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें