फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। झज्जर-बादली रोड पर ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्राला चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृृतक की पहचान यतिन दलाल निवासी विजय नगर रोहतक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यतिन बुधवार की सुबह ड्यूटी पर गुरुग्राम जा रहा था। जब वह जहांगीरपुर स्थित साई बाबा कॉलेज के पास पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से आ रहे एक ट्राले की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद ट्राला यतिन को कुचल कर भाग गया। इस हादसे में यतिन की मौके पर ही मौत हो गई और ट्राला चालक फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बादली थाने से जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यतिन गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। बुधवार की सुबह भी वह रोहतक से गुरुग्राम की ओर जा रहा था तो जहांगीरपुर गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में मौत का शिकार बन गया। मृतक की शिनाख्त जेब से मिले वाहन लाइसेंस के आधार पर हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि मृतक युवक के मामा सुधीर की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक पर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें