फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

डबवाली। जिला की सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान नशीली प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तरसेम कुमार निवासी गांव अलीकां हाल जंभेश्वर नगर डबवाली के रूप में हुई है। सीआईए डबवाली पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान कालांवाली रोड मंडी डबवाली में मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक गाड़ी आई और पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी चालक ने गाड़ी वापिस घुमाने की कोशिश की। शक के आधार पर पुलिस टीम ने रोककर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 576 वायल कोक्सविल व 22 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। उपरोक्त नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ डबवाली थाना में अभियोग दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें