चोर समझकर तीन साधुओं के साथ मारपीट
हिसार। गांव खासा महाजनान के पास तीन साधुओं के चोर समझकर उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस बारे में महंत बलबीर नाथ ने अग्रोहा थाने में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। घायल बलबीर नाथ ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपनी गाड़ी में तीन अन्य के साथ फतेहाबाद जा रहे थे। जब वह गांव कालीरामण से खासा की तरफ जा रहे थे तो रास्ता भूल गए। इसी दौरान चार लोगों ने उनको घेर लिया व उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने उनको चोर बताते हुए उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। इसके बाद वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर अग्रोहा थाने में पहुंचें। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।