फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिनगर में बुजुर्ग का गला घोंटने का प्रयास कर मोबाइल छीन एक झपटमार फरार, दूसरा लोगो ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। न्यू ऋषि नगर में शमशानघाट के पास रविवार रात साढे़ आठ बजे दो युवकों ने बुजुर्ग छोटेलाल का गला दबाने का प्रयास कर मोबाइल फोन छीन लिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर वहां लोगों ने दौड़कर एक झपटमार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए झपटमार को बस अड्डा चौकी में ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

छोटेलाल ने बताया कि वह बस अड्डे से पैदल न्यू ऋषि नगर में अपने घर जा रहे थे। वह शमशानघाट के पास पहुंचे तो वहां अचानक दो युवकों ने उनको दबोच लिया। युवकों ने गला दबाने का प्रयास कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। वे नकदी छीन पाते, उससे पहले बुजुर्ग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। तभी पीछे से आ रहे तीन आदमी और दो औरतें मदद के लिए दौड़े। झपटमार उनको देेखकर भाग लिए। लोगों ने पीछा कर एक झपटमार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने खुद को डोगरान मोहल्ले का निवासी बताया। लोग उसे पकड़कर बस अड्डा चौकी में ले गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। एरिया के डॉ. गुलशन कुमार और काफी अन्य लोग मामले की सूचना मिलने पर चौकी में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से एरिया में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें