फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 14 की फर्म के साथ दिल्ली- यूपी के 13 लोगों ने 32.

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 की एक फर्म के साथ दिल्ली और यूपी के 13 लोगों ने फ्रॉड कर 32.81 लाख रुपये का माल हड़प लिया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 की फर्म के संचालक अरुण कुमार ने बताया कि वे सरिये का कच्चा माल सप्लाई करते हैं। उन्होंने दिल्ली के पंजाबी बाग की प्राइम गोल्ड इंटरनेशनल कंपनी के मार्फत 32,81,111 लाख रुपये का माल पिछले साल सप्लाई किया था, लेकिन आज तक उनकी पेमेंट नहीं हुई और फ्रॉड करने वालों ने उल्टा उनको ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के डायरेक्टर पुलकित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अचिन अग्रवाल, गीता अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद तिवारी, साहिल मिश्रा, संजीव सौरभ, हिमांशु गोयल, राजीव भारद्वाज और दिल्ली के राज गुप्ता, नरेंद्र जिंदल, यूपी के प्रतापगढ़ के पिंटू और नजफगढ़ की श्रीराम स्टील कंपनी ने साज-बाज होकर उनसे धोखाधड़ी की है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनाज मंडी चौकी प्रभारी कृष्णलाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहले हुई 3.61 करोड़ की धोखाधड़ी
सेक्टर-14 के अरुण कुमार ने बताया कि इससे पहले दिल्ली के प्रदीप अग्रवाल और अन्य उनसे 3.61 करोड़ की धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस बारे में सिटी थाना ने पुलिस पहले अलग से धोखाधड़ी की एक एफआईआर दर्ज की थी। वो मामला भी माल की पेमेंट न मिलने से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें