अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आरोपी किशोर ने दस रुपये का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी कर डाली। तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के अलावा कुकर्म भी किया गया है। बच्ची के अंगों से खून बहने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
तीन साल की मासूम के साथ दरिदंगी होने के तीन घंटे बाद तक उसके भाई-बहनों को जानकारी नहीं मिली। बच्ची के पांच और सात वर्षीय भाइयों को आरोपी ने दस रुपये देकर टॉफी लेने भेज दिया। जब मासूम के भाई घर से बाहर चले गए तब वह बच्ची को अपने साथ लेकर गया। आरोपी ने बच्ची के साथ कुकर्म और दुष्कर्म किया जिससे बच्ची को खून बहने लगा। दरिदंगी के बाद मासूम बच्ची के भाई यह सब समझ नहीं पाए। शाम के समय जब बच्ची का पिता आया तो बेटी चुपचाप लेटी थी। अपने पिता को देखकर रोजाना चहकने वाली बेटी को खामोश देखकर पिता को भी कुछ शक हुआ तो उसने पूछा। जिस पर उसके भाइयों ने बताया कि उसे कील लगी है। बच्ची की मां ने चेक किया तो उसे पता लगा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा है। बच्ची के पिता एक निजी क्लीनिक में काम करते हैं। घटना के बाद पिता उसे अपने मालिक के क्लीनिक लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी।
--------------------
पीड़ित परिवार छह महीने पहले ही बिहार के जिले से छह महीने पहले ही काम धंधे के लिए हिसार आया था। आरोपी का परिवार बिहार के खगरिया जिले का रहने वाला है। करीब 13 साल का किशोर अपने चाचा के पास रहता है। वह चाचा के साथ ही झाडू-पोछे का काम कराने जाता है। आरोपी के मां-बाप की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।
पुलिस ने तोड़ा नियम
पोक्सो के नियमों के अनुसार छोटे बच्चों के साथ अपराध के समय पुलिस वर्दी में पीड़ित के सामने नहीं आना होता। ऐसे मामलों में पुुलिस को सादी वर्दी में रहते हुए कार्रवाई करनी होती है। मंगलवार को जब पुलिस टीम बच्ची को मेडिकल कराने पहुंची तो दो महिला पुलिसकर्मी वर्दी में थी।
-------------------
पुलिस ने देर रात आरोपी किशोर को राउंड अप कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई। पुलिस की ओर से रात साढे़ 11 बजे मेडिकल कराया जा रहा था।
37 दिन पहले उकलाना में मासूम के साथ हुई दरिदंगी
उकलाना की मासूम के साथ 9 दिसंबर के दिन दरिंदगी की गई थी जिसमें छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया था। दरिंदगी के बाद मासूम की हत्या कर दी गई थी। इसमें भी हैवानियत करने वाला पड़ोसी था। यह युवक भी नाबालिग था।
----------------------------
2 दिसंबर को दिल्ली हाईवे पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। चलते ऑटो में महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को ऑटो से नीचे फेंककर भाग गए थे। पुुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
------------------------------
14 दिसंबर को आदमपुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में मासूम दुष्कर्म का शिकार होने से बची थी। एक युुवक बच्ची को उठाकर टॉयलेट की ओर ले जा रहा था। इसी बीच महिला कुक ने देख लिया था। महिला कुक ने आरोपी के सिर पर डंडा मारकर मासूम को बचाया था।
-------------------------------------
15 दिसंबर को हिसार-बरवाला के बीच के गांव में एक छात्रा के साथ रेप किया गया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
----------------------------------------
21 दिसंबर को कैमरी रोड पर एक मकान मालिक ने अपने किराएदार के छह साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। जिस समय कुकर्म किया गया बच्चे के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्हें बच्चे के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली थी।
भाइयों को दस रुपये देकर टॉफी लेने भेज दिया और मासूम के साथ की हैवानियत
---तीन साल की मासूम के साथ अप्राकृतिक यौन दुराचार भी किया