फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरेवाला चौक से असलाह समेत युवक काबू, जींद में नौ लाख रुपये लूटने की वारदात स्वीकारी 21-13-42

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 23 सहित
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने सूरेवाला चौक के पास गांव सूरेवाला के प्रीतम उर्फ जैकी को एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। उकलाना थाना पुलिस ने इस बारे में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी ने जींद के गांव सैंथली में दो महीने पहले नौ लाख रुपये लूटने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम सूरेवाला में अनाज मंडी के गेट के पास मौजूद थी। तभी वहां सूरेवाला गांव का प्रीतम उर्फ जैकी आया। वह पुलिस कर्मियों को देेखकर वापस भागने लगा। एसआई फूलसिंह, निजामुद्दीन, दरबारा सिंह और हेडकांस्टेबल सूरजभान ने उसे दबोचा लिया। पुलिस ने तलाशी में उससे एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। उसने बताया कि उसने यह पिस्तौल व कारतूस गांव के ही दीपू से 5000 रुपये में खरीदे थे। मैं राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में घूम रहा था। प्रीतम उर्फ जैकी ने पूछताछ में बताया कि करीब दो माह पहले मैंने मेरे दोस्त दीपक वासी सूरेवाला और दीपक गांव सैंथली जिला जींद ने मिलकर राकेश मुनीम वासी सैंथली से नौ लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनीम राकेश अपने गांव सैंथली से मोटरसाइकिल पर उकलाना मंडी जा रहा था। हम तीनों उसकी ताक में सैंथली व जाजनवाला के बीच नहर पर मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। मुनीम आया तो हमने पिस्टल प्वाइंट पर उससे बैग में लिए हुए नौ लाख रूपये छीन लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें