फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में चोरी की नीयत से लाइट तोड़ते दो युवक काबू, पुलिस को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शिव कॉलोनी स्थित हरियाणा ट्यूब लिमिटेड फैक्ट्री के स्टाफ ने चोरी की नीयत से अंदर घुसने का इरादा रखकर मेन लाइट तोड़ते दो युवकों को काबू किया है। बाद में दोनों को सूर्य नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

फैक्ट्री के निदेशक ऋषि गोयल ने बताया कि फैक्ट्री में दो बदमाशों को चोरी करने के इरादे से मेन लाइट तोड़ते हुए रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वे दोनों शिव कॉलोनी के बाशिंदे हैं। गोयल ने बताया कि उनका इरादा लाइट तोड़कर अंधेरे में चोरी करने का था। इससे पहले फैक्ट्री में कई बार पीतल, तांबा और अन्य महंगी चीजें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। एक सप्ताह पहले फैक्ट्री के ऑफिस का मीटर क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें