फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के चालक-परिचालक पर सहकर्मी ने हमला कर लाखों रुपये की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एक ट्रक के चालक और परिचालक पर उनके सहकर्मी दूसरे ट्रक के चालक ने हमला करके 2.76 लाख की नकदी और 70 हजार रुपये का चेक लूट लिया। दोनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलने पर आजाद नगर पुलिस पहुंची और घायलों के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन घायल सतपाल की बहन कमलेश ने बताया कि उसका भाई सतपाल एक निजी कंपनी में ट्रक चालक है। सोमवार को सतपाल और परिचालक राजकुमार एक लोडिंग ट्रक में सवार होकर जींद से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। कंपनी का दूसरा ट्रक भी उनके पीछे चल रहा था। जैसे ही वे चौधरीवास गांव के समीप टोल टैक्स के पास पहुंचे तो दूसरे ट्रक के परिचालक ने सतपाल को फोन कर कैंटीन पर चाय पीने के लिए बोला। फोन सुनने के बाद सतपाल ने ट्रक को टोल क्रॉस करने के बाद कैंटीन पर रोक दिया। इस दौरान दूसरे ट्रक के परिचालक ने अपने साथियों को फोन कर वहां बुला लिया और सतपाल और परिचालक राजकुमार पर हमला कर दो लाख 76 हजार की नकदी व 70 हजार का चेक छीन लिया। आरोपी दोनों को घायल करके वहां से फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि कंपनी के सहकर्मी को पता था कि सतपाल के पास 2 लाख 76 हजार की नकदी और 70 हजार रुपये का चेक है। इसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की प्लालिंग की और नकदी और चेक छीन कर फरार हो गए। आजाद नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें