फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन

बरवाला। शहर के वार्ड 15 की रहने वाली ऊषा देवी ने अपने पति संजय पर आरोप लगाया है कि उसने उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुलिस ने ऊषा के बयान पर संजय के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं ऊषा यहां के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि महिला ऊषा ने पुलिस को बयान दिया है कि शुक्रवार को वह अपने घर पर थी। रात को उसके पति ने आदतन नशे में उसके साथ झगड़ा व मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान संजय ने उसे जान से मारने की नीयत से जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो महिला ने फोन कर अपने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ऊषा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें