फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक की फोटो के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक की फोटो के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार की एक महिला चिकित्सक का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला चिकित्सक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक वीडियो बनाने वाले का सुराग नहीं लगा है।
सिविल लाइन थाना पुलिस में महिला चिकित्सक ने शिकायत देकर कहा कि उसकी फोटो के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो के साथ जोड़ा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। चिकित्सक ने शिकायत में कहा कि सोमवार सुबह वह ओपीडी में मरीज देख रही थी। इस दौरान कमरे के बाहर बैठे सहायक के मोबाइल पर फोन आया। किसी युवक ने मोबाइल पर फोन पर कहा कि मैडम, आपका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्या यह सही है या फेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने का पता चलते ही महिला चिकित्सक ने वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आईटी एक्ट के तहत शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि किसी ने उसका चेहरा इस्तेमाल करके फेक अश्लील वीडियो बनाई है। साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें