फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर के नजदीक के एक कस्बे में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उकलाना थाना पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय विवाहिता के बयान के आधार पर उकलाना वासी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म करने व उकलाना वासी सजना व अजय, गांव ढंढूर वासी नरेंद्र के खिलाफ साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी शादी जुलाई में सिरसा में हुई थी। शादी के बाद वह श्रावण महीने में अपने मायके आई हुई थी। यहां पर एक दिन आरोपी सजना उसे बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गई। वहां पर उसके देवर सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने इस बात का जिक्र उसके पति के आगे कर दिया, जिससे उसके पति ने उसे छोड़ दिया। जब वह अपने घर पर आई हुई थी तो आरोपी सजना ने उससे कहा कि वह सोनू के साथ उसकी शादी करवा देगी। यह बात सुनकर वह सजना की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी सोनू, नरेंद्र व महेंद्र उसको गाड़ी में ढंढूर ले गए। वहां से आरोपी सोनू उसे अपने साथ अलवर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसे 10 दिन तक एक होटल में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद सोनू पैसे खत्म होने की बात बोलकर वापस ले आया और उसके घर छोड़ गया। जब उसने आरोपी से शादी की बात की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। उकलाना थाना पुलिस ने केस में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें