फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म, आरोपी को भेजा आब्जर्वेशन होम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में छह साल के बच्चे के साथ 12 साल के किशोर ने द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। सूर्य नगर चौकी पुलिस ने इस मामले में पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किशोर को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए बाल सुधार गृह भेजा गया है। पीड़ित की मां ने बताया कि उसका बेटा छह साल का है। वीरवार शाम को चार बजे के करीब वह बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के 12 वर्षीय किशोर ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया। इस बात की जानकारी पीड़ित ने घर आकर अपनी मां को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें