फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स छीनने के दो आरोपी काबू, नकदी और सामान बरामद
विज्ञापन

हिसार। पुलिस ने युवती का पर्स छीनकर फरार होने वाले दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी अंबेडकर बस्ती निवासी विकास और चौथा मिल ढाणी निवासी लक्की को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व 7000 की नकदी बरामद कर ली है। आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी रामेश्वर दास ने 2 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शाम करीब 7:35 बजे वह अपनी बेटी पूनम के साथ बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था। कमल करियाणा स्टोर के पास एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति उसकी बेटी का पर्स छीन कर भाग गए। शिकायत के अनुसार पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, फोन और 12 हजार रुपये नकद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें