फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पर नौकरी लगवाने के बहाने पीड़िता के साथ होटल में जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी फतेहाबाद निवासी बिजेंद्र सहारण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह हिसार में नौकरी की तलाश में थी। 3-4 दिन पहले उसके पास फोन आया, जिसमें अपना नाम फतेहाबाद निवासी विजेंद्र सहारण बताया। उसने कहा कि वह नौकरी लगवाता है। अगर नौकरी लगनी है तो फतेहाबाद आना होगा। इस पर पीड़िता फतेहाबाद नहीं गई तो आरोपी यहीं आ गया और उसने फोन किया कि वह किसी प्राइवेट अस्पताल के सामने खड़ा है, वहीं आ जाए। पीड़िता के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे वह उसके बताए अनुसार अस्पताल के सामने पहुंची। वहां बिजेंद्र मिला, जिसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके बाद वह उसे बस स्टैंड के नजदीक किसी होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में उसने कोई नशीला पदार्थ मिलाया था, जिस कारण उसे नशा हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में डाबड़ा चौक छोड़कर चला गया। होश आने पर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। जांचकर्ता एएसआई सरोज के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 328 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें