दौलतपुर गांव में शांति देवी की हत्या मामले में गिरफ्तार उसकी बहू मैनावती उर्फ बीरमति को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी मैनावती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती रंजीत से थी और वह गाड़ी लेकर उसके पास आया जाया करता था। इस पर उसकी सास शांति देवी को आपत्ति थी। इसी वजह से उसने व रंजीत ने योजना बनाकर सास की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी रंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंजीत को पुलिस बुधवार को अदालत में पेश करेगी। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। उल्लेखनीय है कि शांति देवी की हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने 30 मई को मृतका शांति देवी की बेटी कृष्णा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।