फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 टन कॉटन लोड कर कोलकाता के लिए निकला रोहतक का ट्रक मालिक माल समेत फरार, केस दर्ज

Mon, 25 Nov 2019 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक/हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार के ट्रांसपोर्ट मालिक ने रोहतक निवासी ट्रक मालिक पर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मालिक सुरेश कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में ऑटो मार्केट स्थित भारद्वाज ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुरेश ने बताया कि रोहतक की श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी ट्रक मालिक विरेंद्र सिंह उससे आकर मिला और कहा कि उसे भी ट्रक की बुकिंग दे दिया करो। उसने कहा कि वह सामान समय पर डिलीवर करेगा और रास्ते की जिम्मेदारी उसकी होगी। उसके विश्वास पर सुरेश कुमार ने उसे बुकिंग दे दी। 14 नवंबर को सिरसा रोड स्थित श्री महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी से 25 टन की कॉटन की 15 गांठ लोड करवाई।

इसके लिए एक लाख 5 हजार रुपये किराया तय हुआ था, जिसमें से 79500 रुपये एडवांस दिए गए और 25 हजार माल डिलीवर होने के बाद दिए जाने तय हुए। यह माल पश्चिमी बंगाल के कोलकाता में बनारसी दास ऐंड संस फर्म के पास जाना था और वहां से बनगांव के लिए एक्सपोर्ट होना था।
विज्ञापन


सुरेश ने बताया कि चार दिन बाद फर्म से फोन आया कि उनका माल नहीं पहुंचा है। इसके बाद विरेंद्र को फोन किया तो उसने उठाया नहीं। बार-बार करने पर जब उसने फोन उठाया तो कहा कि वह रास्ते में है। इस पर जब उससे पूछा गया कि उसकी लोकेशन क्या है तो वह आनाकानी करने लगा और दबाव देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने धमकी दी कि उसका 30-35 लाख रुपये का माल उसके पास है और वह चाहिए तो एक लाख रुपये और दे दे, नहीं तो माल को कौड़ियों के भाव बेच देगा। साथ ही उसने कहा कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद ट्रक मालिक ने अपने साथी को फोन दिया, जिसने अपना नाम कर्मबीर बताया।

कर्मबीर ने धमकी दी कि इसकी बात मान लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। जांचकर्ता एसआई सत्यवान के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें