फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदगढ़ बाजार में तीन दुकानों पर छापे, भारी मात्रा में इंपोर्टेड सिगरेट पैकेट बरामद

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पकड़े गए सिगरेट के पैकेट। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार देर शाम गोविंदगढ़ बाजार में छापेमारी कर तीन दुकानों से भारी मात्रा में इंपोर्टेड सिगरेट बरामद की है। मिलगेट थाना पुलिस ने तीनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह छापेमारी कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हिसार के गोविंदगढ़ बाजार में कई दुकानों पर भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड की सिगरेट स्टॉक कर बेची जा रही है। उसने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर मंगलवार शाम को सूचना के आधार पर गोविंदगढ़ बाजार की तीन दुकानों राज ट्रेडर्स, चिमनलाल एेंड संस और बजरंग बली सिगरेट स्टोर पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान तीनों दुकानों से भारी मात्रा में सिगरेट के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने सभी को कब्जे मे ले लिया और दुकानदारों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस बरामद किए गए सामान की जांच कर रही है कि कितने पैकेट कौन-कौन से ब्रांड के हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें