फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच मामले में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर सोमवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की हुई छापेमारी में अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने के बाद पुलिस ने एक चिकित्सक सहित कुल तीन लोगों मिरान निवासी सुदाम, न्यौलीकलां निवासी अजमेर उर्फ दीपक तथा चिकित्सक जेपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में शामिल रहे दो लोगों सुदाम व अजमेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपने के आदेश दिए। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से लिंग जांच के नाम पर की गई सौदेबाजी की रकम और गाड़ी के अलावा इस तरह के अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ करेगी।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सिवानी का एक व्यक्ति रुपये लेकर लिंग जांच का गोरखधंधा करता है। सूचना के बाद विभाग की टीम ने डम्मी पेशेंट तैयार कर उस व्यक्ति से संपर्क साधा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। सोमवार शाम को उक्त व्यक्ति ने डिकाय को सिवानी बुलवाया। इस दौरान यहां एक अल्टासाउंड केंद्र पर उसका अल्ट्रासाउंड किया और दो घंटे बाद ही लिंग जांच कर जानकारी दे दी। इस दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर के नेतृत्व में छापा मार कार्रवाई को अंजाम देकर रहस्य से पर्दा उठा दिया। देर रात चली इस कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया और पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत पर मिरान निवासी सुदाम, न्यौलीकलां निवासी अजमेर उर्फ दीपक तथा चिकित्सक जेपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सुदाम व अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हासिल किया है।
विज्ञापन

- सूरजभान, थाना प्रभारी, सिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें