फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सहमति संबंध में युवक व महिला ने निगला जहर, युवक की मौत, महिला की हालत भी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहमति संबंध में युवक व महिला ने निगला जहर, युवक की मौत, महिला की हालत भी गंभीर
विज्ञापन

माय सिटी रिपोर्टर
हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने बुधवार शाम को जहर निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। लड़के के परिजन दोनों को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। अस्पताल की तरफ से रुका मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन करीब 1 साल से घर से बाहर रह रहा था। वह किसी शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। परिवार वालों का उससे कोई संपर्क नहीं था। बुधवार शाम को आजाद नगर थाने से उनके पास फोन आया कि सचिन और उसके साथ रहने वाली महिला मनीषा ने जहर निगल लिया है। इसके बाद वह हिसार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
शादीशुदा है महिला
प्रवीण ने बताया कि महिला मनीषा शादीशुदा है और वह रोहतक जिले की रहने वाली है। इसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। प्रवीण ने बताया कि सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। सचिन और मनीषा दोनों एक ही जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने शाम 5:00 बजे जहर निगला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें