फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिंदल चौक पर वीरवार को एक युवक ने गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह देखकर कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से चला गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल के मुताबिक बालसमंद निवासी संदीप ने बताया कि एक कार चालक जोमेटो वाले कर्मचारी को पीट रहा रहा था। मैंने टोका तो उसने हमला बोल दिया और कार से कुचलने का प्रयास किया। डायल 112 पर कॉल किया लेकिन पुलिस नहीं आई। कार किसी पुलिसकर्मी की है। चालक ने उस पर जानलेवा हमला किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। शुक्रवार को थाने में बुलाकर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हिसार। नशा निरोधक पुलिस टीम ने वीरवार को 3 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दरौली रोड आदमपुर निवासी आरोपी देवेंद्र उर्फ डीके को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 अभियोगों में नामजद रह चुका है और नशे के कारोबार में सक्रिय रूप से लिप्त है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के सामने से काबू किया जब वह हेरोइन बेचने की फिराक में था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें