हिसार। झाड़ली और पातुवास मेहराना के बीच रविवार को रेल पटरी क्रेक हो गई। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे और पटरी को दुरुस्त करवाया। इस दौरान मेरठ-श्री गंगानगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 38 मिनट की देरी से हिसार पहुंची। इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय शाम चार बजे है, लेकिन ट्रेन शाम 6.38 बजे हिसार पहुंची।
रविवार को ट्रैकमैन पटरी को चेक कर रहा था। इस दौरान उसे पटरी क्रेक दिखाई दी तो उसने कर्मचारियों को सूचना दी। इस दौरान ट्रेन को पातुवास मेहराना से तीन किलोमीटर पहले ही रोक लिया गया और हादसा होने से बच गया। पटरी क्रेक होने का कारण गर्मी बताया जा रहा है। पटरी क्रेक होने के कारण किसान एक्सप्रेस 1 घंटे, रेवाड़ी-फाजिल्का 20 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस 20 मिनट लेट हुई है। इसके चलते यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।