फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआर फ्रेंडशिप कप में सीआर वॉरियर की टीम रही चैंपियन

विज्ञापन
हिसार में आयोजित एसआर फ्रेडि​शिप कप क्रिकेट की विजेता टीम। 
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित एसआर क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीआर वॉरियर ने यूनिटी स्ट्राइकर्स को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। नाबाद 53 रन की पारी के लिए कप्तान सुनील पूनिया को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। गेंदबाजी में आकाश रावत ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

आयोजक अमोल सरोज ने बताया कि टॉस जीतकर सीआर वॉरियर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
यूनिटी स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 131 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ कुकरेजा ने सर्वाधिक 45 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआर वॉरियर ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अंपायरों, स्कोररों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार जता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें