फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोविशील्ड-कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म, कोवॉक्सिन की सिर्फ 700 डोज शेष

Wed, 29 Mar 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार सामान्य नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़।
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण का तीन दिन पहले एक केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं सरकारी अस्पतालों में कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो चुकी है जबकि कोवॉक्सिन की सिर्फ 700 डोज शेष हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ाई जा चुकी है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों को मास्क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि बुधवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में टीका अभियान चलाया गया। कई दिनों से अस्पताल परिसर में कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो चुकी है। जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
जुकाम-खांसी के मरीज बढ़ रहे
मार्च माह के आरंभ से ही वायरल तेजी से फैल रहा है। फिजिशियन की ओपीडी में 400 से अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम के सामने आ रहे है। एक बार खांसी होने के बाद तीन सप्ताह तक रहती है। फिजिशियन ने आमजन से अपील की है कि वे मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाले एरिया में न जाए। बार-बार साबुन से हाथ धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें