फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी जनता नहीं जानते हिसार का सांसद कौन, बीरेंद्र सिंह राजनीति अखाड़े में दो-दो हाथ करके देख लें : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
हिसार में मंच पर जजपा प्रधान महासचिव दि​​​​ग्विजय चौटाला ,जजपा नेता राजेंद्र लितानी ,इनसो अध्यक
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार में भाजपा की सहयोगी जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं। अभियान के तहत बुधवार को जाट धर्मशाला में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के साथ उनके बेटे हमला बोला। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत जनता को नहीं पता हिसार का सांसद कौन है। जब दुष्यंत सांसद थे तो हिसार का डंका बजा करता था। उन्होंने कहा कि हिसार के सांसद को गठबंधन की मर्यादा निभाई जानी चाहिए, नहीं तो जैसे को तैसा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव राजनीतिक अखाड़ा होता है। चौधरी बीरेंद्र सिंह को बयानबाजी के बजाय चुनाव में दो-दो हाथ करके देख लेना चाहिए ताकि किसी प्रकार का कोई संकोच न रहे। दुष्यंत चौटाला जननायक चौधरी देवीलाल के अक्स हैं। छात्र संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने वादे को पूरा करते हुए लिंगदोह कमेटी के अनुसार छात्र संघ के चुनाव कराए। छात्र संघ चुनाव में जजपा 50 प्रतिशत सीट छात्राओं को दी जाएंगी। अगर सरकार पीछे हटेगी तो हम आंदोलन की राह पर भी चलने को तैयार हैं। विधानसभा की 50 प्रतिशत सीट भी युवाओं को देंगे।
दिग्विजय ने कहा कि कोरोना के बाद अब सरकार को छात्र लोकतंत्र की बहाली करनी चाहिए। आने वाले समय में देश व प्रदेश को अच्छा नेतृत्व देने के लिए छात्र संघ चुनाव बेहद जरूरी हैं। छात्र संघ चुनाव ही साधारण परिवार के छात्रों के लिए मुख्यधारा की राजनीति में अपनी जगह बनाने का एक जरिया है। छात्र संघ चुनाव बहाली के मुद्दे को इनसो पुरजोर तरीके से उठाएगी और चुनाव बहाली के लिए कोई भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने जाट संस्था हिसार में अजमेर ढांडा अध्यक्ष सहित पूरे पैनल को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, इनसो प्रदेश अध्यक्ष अजय राव, जिला प्रधान रमेश गोदारा, इनसो जिलाध्यक्ष अज्जू घणघस, युवा जिला अध्यक्ष सिल्क पूनिया, अमित बूरा, आशीष कुंडू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें