फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर दंपती पर कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना नियमों की अवहेलना कर लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दंपती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग ने बाकी लोगों को भी चेतावनी दी है कि अबकी बार लापरवाही बरतने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी पिछले साल कई बार लापरवाही बरतने के मामले सामने आए थे, मगर विभाग द्वारा उनमें से किसी भी मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल ही में आजाद नगर एरिया में एक महिला खिलाड़ी की शादी में अमेरिका से दंपती एवं साथ में उनका बच्चा आया हुआ था। अमेरिका जाने से पहले दंपती ने एक निजी लैब में टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जब तक यह पॉजिटिव रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची। उससे पहले ही दंपती ने किसी अन्य निजी लैब में कोरोना टेस्ट करवा लिया और वहां पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद इस निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर दंपती और उसका बच्चा अमेरिका के लिए वापस हवाई जहाज से रवाना हो गया।
जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से नजदीकी बहुउद्देशीय कर्मचारी के संपर्क से मरीजों की हिस्ट्री और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी चाही तो इस बारे में खुलासा हुआ। इसके बाद कोविड-19 नोडल अधिकारी जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया और उनकी टीम मरीज के घर मौके पर पहुंची। वहां पर पता चला कि दंपती ने पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बिना सूचना दिए गुपचुप तरीके से दूसरी निजी लैब में टेस्ट करवाया था।
विज्ञापन

विभाग ने शिकायत में यह लिखा
विभाग ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि नौ अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर दवा देने गई थी। तब पता चला कि दंपती अपने बच्चे के साथ अमेरिका रवाना हो गया, जबकि तीनों कोरोना पॉजिटिव थे। दंपती ने नलवा लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बावजूद अन्य निजी लैब में टेस्ट करवाया। वहां से निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त की, इसलिए दंपती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
दंपति ने नलवा लैब से सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने पर भी दूसरी लैब में जांच करवाकर निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त की। यह गंभीर मामला है। इस बारे में पुलिस में शिकायत दी गई है। अब आगे की करवाई पुलिस द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें