फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप क्लीनिक से मिलेगी चिकित्सक की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 दूसरी लहर व वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्हाट्स एप क्लीनिक नाम से मुफ्त चिकित्सक सलाह की सेवा शुरू की है। जिला संघ चालक सुशील कुमार एवं कार्यवाह पृथ्वी सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के समय में घर से बाहर जाने से परहेज है । ऐसे में डॉ. की सलाह आपके घर पर व्हाट्स एप क्लीनिक के माध्यम से पहुंचाने का फैसला लिया गया है। इस सुविधा में आप किसी भी शारीरिक या मानसिक समस्या के लिए डॉ. व्हाट्स एप के जरिये जानकारी ले सकते हैं। इस सेवा के प्रभारी डॉ. अमनजीत ने बताया कि व्हाट्स एप क्लीनिक के फोन नंबर सार्वजनिक किए हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेवा का लाभ ले सकेंगें। अपना नाम ,स्थान , समस्या के साथ इस व्हाट्स एप ग्रुप में जुड़ें। व्हाट्स एप क्लीनिक की सेवा के लिए विनोद से 992120921,डॉ. प्रदीप से 8168808611 नंबर पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें