कोरोना के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए अब शिक्षक वर्ग ने भी प्लाज्मा डोनेट करने का बीड़ा उठाया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसे प्लाज्मा डोनेशन आरपीपीएसएस हरियाणा का नाम दिया गया है। इस ग्रुप में करोना से ग्रस्त मरीज व कोरोना को मात देने वाले सदस्यों को इस ग्रुप में जोड़ा जाएगा।