हिसार। शहर के सेक्टर 9-11 में शनिवार को कुछ युवक एक घर घुस गए और दंपती के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी विनोद सांगवान ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर 9-11 निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि कुछ असामाजिक किस्म के युवक घर के बाहर क्रिकेट खेलते हैं। एक बार उन्होंने क्रिकेट खेलते हुए उसकी गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया था।
अब युवकों ने गाड़ी की पीछे की लाइट तोड़ दी। उसने युवकों को कहा कि वे उसके घर के बाहर क्रिकेट न खेलें और अगर खेल रहे हैं तो गेंद इस तरफ नहीं आनी चाहिए। इस पर आरोपी मोहित व अन्य जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और उसे व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी।