फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी (हिसार)। क्षेत्र के गांव कलर भैणी में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि दंपती के बेटे व पुत्रवधू उन्हें घर से निकालने की धमकी दे रहे थे, जिससे दोनों परेशान थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जहां मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मृतक दंपती की बेटी की शिकायत के आधार पर दो बेटों और एक पुत्रवधू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता रमेश (60 वर्ष) व मां संतोष (55 वर्ष) को उसके भाई बलराज, कृष्ण और बलराज की पत्नी सुमन पिछले काफी दिनों से घर से निकालने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। इसके साथ ही वे संपत्ति भी बेचना चाहते थे। उसके पिता रमेश गांव में ही एक टेंपो चलाते थे और साथ में खेतीबाड़ी करते थे। बलराज शादीशुदा है और छोटा बेटा कृष्ण अविवाहित है। माता-पिता कृष्ण के साथ रहते थे।
विज्ञापन

जांच शुरू कर दी है
मृतक दंपती की बेटी के बयानों के आधार पर बेटे बलराज, कृष्ण और पुत्रवधू सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-रोहताश, थाना प्रभारी, उकलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें