फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 15 दिसंबर तक सुधारें दस्तावेज, नहीं तो अटक जाएगी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अपूर्ण दस्तावेजों या वेरिफिकेशन की कमी के कारण लंबित पड़े आवेदनों को सुधारने के लिए अंतिम तिथियां तय कर दी हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए दस्तावेज सुधारने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। तय समय में कमियां दूर न करने पर छात्रवृत्ति का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने सभी विभागों को पत्र जारी कर पात्र विद्यार्थियों को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था और जिनके आवेदन अधूरे दस्तावेज या नॉन-वेरिफिकेशन के कारण वापस भेजे गए हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन दस्तावेज सुधार अवश्य कर दें।
विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने संस्थानों या संबंधित विभागों से संपर्क कर आवश्यक कागजात सही करवाएं, ताकि उनके आवेदनों की वेरिफिकेशन पूरी हो सके और छात्रवृत्ति भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी लंबित आवेदन पर भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें