फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : नागरिक अस्पताल में बाहर की तरफ बनेगा आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट हो गया है। इस वजह से जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन आइसोलेशन वार्ड को अंदर के बजाय बाहर बनाने की योजना में जुटा हुआ है। यह आइसोलेशन वार्ड अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में बना हुआ है, अब अस्पताल प्रशासन इस वार्ड को बाहर बनाने के लिए जगह की तलाश कर रहा है। परिसर के बाहरी ओर जगह मिलते ही आइसोलेशन वार्ड को बाहर बना दिया जाएगा। फिलहाल जिले से कोई भी कोरोना वायरस से संबंधित पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार नागरिक अस्पताल प्रशासन आम जन को जागरूक करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले जिले से कोरोना वायरस से संबंधित दो केस सामने आए थे, लेकिन वह उन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें अपने घर भेज दिया गया था। फिजिशियन डॉ. अजित लाठर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उन्हें निर्देश जारी किए गए हैं और अभी तक जिले से कोई भी कोरोना वायरस से संबंधित पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। अगर कोई पॉजिटिव केस आता है तो उसके लिए दवा व इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के अंदर बने आइसोलेशन वार्ड को भी बाहर बनाने के लिए जगह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें