फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगालन गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को लौटा था गुरुग्राम से

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव उगालन में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। संक्रमित मिला युवक गुरुग्राम से लौटा था। चूंकि युवक ने सैंपल जींद जिले में लिए गए थे। इसलिए युवक को हिसार जिले में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

उधर, गुरुग्राम से हिसार भागकर आए संक्रमित मरीज को जिले के संक्रमितों की सूची में जोड़ लिया गया है, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 206 तक पहुंच गई है।
उगालन में मिला संक्रमित युवक (33) गुरुग्राम में सिपाही तैनात है। वह सोमवार को अपनी बाइक से आया था। जींद के सामान्य अस्पताल में कोरोना सैंपल देकर उसने अपने आपको आइसोलेट कर लिया था। 24 घंटे में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद विभाग की तरफ से एमपीएचडब्ल्यू पवन व बलजीत ने उसके घर पहुंचकर उसकी हिस्ट्री ली और उसे हांसी की जाट धर्मशाला में बने कोविड सेंटर में दाखिल करवा दिया।
विज्ञापन

गांव के 20 घरों को कंटेनमेंट जोन और 105 घरों को बफर जोन घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार से घर-घर जाकर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करेगी। किसी व्यक्ति में अगर लक्षण नजर आएंगे तो उसकी तुरंत जांच करवाई जाएगी। लोगों को घरों में ही रहने और मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई।
- डॉ. यशपाल, एसएमओ नारनौंद
सब्जी मंडी व संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों सहित 110 के लिए सैंपल
मंगलवार को डॉ. रवि चौहान और एलटी अमित कुमार की टीम ने पटेल नगर से 28 व मून होटल से चार लोगों के सैंपल लिए। डॉ. मनीष पचार और एलटी दिनेश कुमार ने 29 लोगों के सैंपल रेलवे स्टाफ व संत नगर निवासी संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 27 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. बंसीलाल बेनीवाल और टेक्नीशियन ऑफिसर वेदव्रत की टीम ने लक्ष्मी मंडी से 28 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. पुलकित बिमल और एलटी राकेश कुमार ने श्याम विहार कॉलोनी से और तलवंडी बादशाहपुर के संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 27 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान ट्राइएज में फ्लू संबंधित जांच कराने के लिए 250 से अधिक लोग पहुंचे। इनमें से करीब संदिग्ध 100 लोगों के सैंपल लिए गए।
जाट धर्मशाला में निरीक्षण करने पहुंचीं सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती व नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ मंगलवार दोपहर को जाट धर्मशाला में बने कॉविड 19 केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संक्रमितों का हालचाल जाना।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 12 कोरोना पॉजिटिव दाखिल, एक डिस्चार्ज
अग्रोहा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को कोरोना से ठीक होने के पश्चात हिसार के नवोदय स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी डिस्चार्ज कर उसे घर पर आइसोलेट के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम तक 12 संक्रमित उपचाराधीन थे। मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के एमबीबीएस डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ के सैंपल लिए गए, जिनकी सैंपल रिपोर्ट आने के बाद जिला हिसार व सिरसा आदि के अस्पतालों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें