फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बंदी शौचालय के शीशे तोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार सेंट्रल जेल-2 में बंद एक बंदी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद करीब तीन दिन पूर्व नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बंदी शौच के बहाने शौचालय में गया।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम शौचालय के बाहर खड़े होकर उसके बाहर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बंदी शौचालय के शीशे तोड़कर वहां से फरार हो गया। फतेहाबाद के शहर थाने में अगस्त में दर्ज चोरी के एक मामले में बंदी हिसार सेंट्रल जेल-2 में था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ईएएसआई मांगेराम, ईएचसी सुरजीत, कांस्टेबल रायसिंह और सुरेश थे। मामले के संबंध में ईएएसआई मांगेराम ने हिसार शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में ईएएसआई मांगेराम ने बताया कि सुबह वह और ईएचसी सुरजीत कमरे में थे और कांस्टेबल सुरेश और रायसिंह बंदी को शौच करवाने के लिए लेकर गए थे। जब दोनों कांस्टेबल बंदी के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे तो इस बीच बंदी शौचालय का शीशा तोड़कर वहां से फरार हो गया। ईएएसआई ने शिकायत में बताया कि बाद में जब शौचालय में देखा तो बंदी वहां नहीं था। उन्होंने कहा कि शौचालय के पिछली तरफ झाड़ियों का फायदा उठाते हुए बंदी फरार होने में कामयाब हो गया। मामले में पुलिस ने बंदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें