बाजार में बिना मास्क के खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Hisar
जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले चार दिनों से जिले में करीब 200 नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, जबकि इससे 15 दिनों तक लगातार यह आंकड़ा 100 के करीब था। उधर, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार पार कर गई है। 25 अक्तूबर को जिले में 9011 मरीज थे। पिछले सात दिनों में ही 1100 से ज्यादा केस मिले है। इसके अलावा अभी तक जिले में कोरोना से संक्रमण से 135 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
लोग बरत रहे लापरवाही
इसके बावजूद भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे है, जिससे संक्रमण बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय बचाव ही उपाय है। इसलिए सभी लोग मुंह पर मास्क, भीड़भाड़ वाली जगह से दूरी और सामाजिक दूरी सहित विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी की गए अन्य कोरोना नियमों का पालन करें।
अब तक 1.35 लाख लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक 147845 लोगों का कोरोना टेस्ट कर चुका है। इनमें 135009 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। करीब 709 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। विभाग द्वारा सभी सैंपल जांच के लिए अग्रोहा और एनआरसीई लैब में भेजे जा रहे हैं। इन दोनों लैब की प्रतिदिन की सैंपल जांच क्षमता 1500 से दो हजार के करीब है। इसके अलावा कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल में भी जांच करवा रहे हैं। पिछले करीब दो माह से विभाग प्रतिदिन 800 से एक हजार लोगों के सैंपल ले रहा है।
अनलॉक के बाद की स्थिति
अनलॉक - संक्रमित - मौत
अनलॉक एक- 189 - 0
अनलॉक दो- 728 - 9
अनलॉक तीन- 1483 - 7
अनलॉक चार- 3891 - 47
अनलॉक पांच- 3628 - 72