फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित महिला की मौत, रिपोर्ट आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार शाम को एक कोरोना संदिग्ध महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। निजी अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन को दी गई। इसके बाद विभाग द्वारा संदिग्ध मृतक महिला का का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक महिला की रिपोर्ट शनिवार को आएगी। उसके बाद ही मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक महिला कैथल जिले की निवासी थी। मृतक महिला का कैंसर की बीमारी के चलते 2 दिनों से निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को निजी अस्पताल प्रशासन द्वारा मृतक महिला पर कोरोना संदिग्ध की आशंका जताते हुए उसका कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। जिला अस्पताल द्वारा मृतका का सैंपल जिला स्थित केंद्र लैब में भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
145 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से शुक्रवार सुबह जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान में भेजे गए 145 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को 250 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें