फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 45 दिन में 5700 सैंपल की हुई जांच, नया संक्रमित नहीं मिलने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चीन में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सैंपलिंग बढ़ाई दी थी। पिछले 45 दिनों में जिला मलेरिया विभाग की ओर से 5700 लोगों के सैंपल जांचे गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। विभाग की ओर से हर दिन करीब 200 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। फिजिशियन का कहना है कि अभी तक कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ऐसे में एहतियात बरतें।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया एक दिसंबर को जिले में आखिरी संक्रमित मिला था। फिलहाल कोई सक्रिय केस नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद से सैंपलिंग बढ़ा दी है। सरकारी अस्पतालों के अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सैंपल लिए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए 12 बेड की व्यवस्था की गई है।
बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े
फिजिशियन डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम, दमा के रोगी सामने आ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से 70 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मिले। इन मरीजों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें