फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर प्रभजोत सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते स्वास्? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने इस वायरस से पीड़ित रोगियों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग आमजनों को वायरस के प्रति जागरूक करेगा और पंपलेट आदि के जरिए स्कूल आदि में विद्यार्थियों के सहयोग से लोगों में जागरूकता पैदा करेगा। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि विदेशों में कोरोना वायरस की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कुछ संदिग्ध केस मिले हैं। हालांकि अभी तक जिले में अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। मगर स्वास्थ्य विभाग अभी से सचेत हो गया है। इसी के मद्देनजर नागरिक अस्पताल ने भी एक अलग से आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अगर कोई कोरोना वायरस लक्षण से संबंधित संभावित केस आता है तो उसे 28 दिन तक इसमें रखा जाएगा। इसके अलावा मरीज को मास्क किट उपलब्ध करवाई जाएगी।
अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
कोरोना वायरस के अलर्ट की तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर प्रभजोत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के सीएमओ व अन्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल सावधानी बरतकर बीमारी से बचा जा सकता है। हरियाणा में अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन अपने यहां चीन से आने वाले पैसेंजर पर निगरानी रखें और अगर उसमें लक्षण दिखते हैं तो सैंपल लेकर पुणे लैब में भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सावधानी बरतें
- संक्रमण से संभावित व्यक्ति को अलग रखें।
- रोगी के साथ हाथ न मिलाएं।
- रोगी को यात्रा न करने दें।
- हाथों को दिन में कई बार साबुन व गुनगुने पानी से धोएं।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, जिसमें मरीज को सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें