फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव: सोनाली फोगाट के परिवार में तकरार, बहन बोलीं- हर हाल में लड़ूंगी चुनाव, भाई बोले-हम BJP के साथ

Thu, 06 Oct 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

भाजपा नेता के परिवार ने शिव कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में धन्यवादी सभा बुलाई थी। यहां सोनाली की बहन रुकेश ने कहा कि भाजपा ने टिकट दिया तो ठीक नहीं तो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरूंगी। 
विज्ञापन
वतन ढाका और रुकेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर में भाजपा नेता सोनाली फोगाट के परिवार की ओर से शिव कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में बुधवार को धन्यवादी सभा बुलाई गई। इस दौरान सोनाली के भाई-बहन में आदमपुर उपचुनाव लड़ने को लेकर तकरार हो गई।

विज्ञापन


वतन ढाका ने कहा कि हम भाजपा के साथ हैं, जबकि उनकी बहन रुकेश ने कहा कि मैं हर हाल में आदमपुर उपचुनाव लड़ूंगी। वहीं, धन्यवादी सभा में पहुंचे भाजपा नेता पवन खरिया ने कहा कि हम पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई का साथ देंगे। 

यह भी पढ़ें : Haryana: यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला
विज्ञापन


सोनाली की बहन रुकेश ने कहा कि भाजपा ने टिकट दिया तो ठीक नहीं तो आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरूंगी। उनकी भांजी यशोधरा ने सोनाली की राजनीतिक विरासत उनको सौंपी है। इसलिए वह अपनी बहन के सपने को पूरा करने के लिए राजनीति में आई हूं। एक सवाल के जवाब में रुकेश ने कहा कि हमने या किसी खाप सदस्य ने कुलदीप बिश्नोई पर सोनाली की हत्या में शामिल होने का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार के समय जो बयानबाजी की उसको लेकर काफी आहत हूं। किसी की मौत के समय राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सीबीआई जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच करवाने में काफी देरी कर दी। धन्यवादी सभा में करीब 150 से 200 लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें