फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों के चालान काटने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
राजगुरु मार्केट में पुलिस के साथ बहस करते व्यापारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर की राजगुरु मार्केट में शनिवार को पुलिस द्वारा दुकानदारों के चालान काटने को लेकर काफी हंगामा हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दुकानदार एकजुट हो गए। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस बाजार में सिर्फ मास्क न पहनने वालों के ही चालान काटे और वाहनों के चालान न काटे जाए। इसे लेकर दुकानदारों व पुलिस के बीच काफी बहस भी हुई। जब मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी चालान काटे जाने की बात पर अड़ रहे तो दुकानदारों ने इसे लेकर सिटी थाना प्रभारी से बात की। इस पर सिटी प्रभारी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि बाजार में सिर्फ बिना मास्क के ही चालान किए जाएंगे। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस कर्मचारी राजगुरु मार्केट में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने हेलमेट न पहनने को लेकर एक एक दुपहिया वाहन चालक को रोक लिया। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी यहीं बाजार में दुकान है। वह दुपहिया वाहन से पास में ही जा रहा था, इस कारण से उसने हेलमेट नहीं पहना। इस पर पुलिस ने दुकानदार का हेलमेट का चालान करना चाहा तो दुकानदार ने इस बात का विरोध किया। इस पर अन्य दुकानदार भी उक्त दुकानदार के समर्थन में आ गए और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया।
दुकानदारों का आरोप- बेवजह किया जा रहा तंग
दुकानदारों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने एक कार चालक को भी रोक लिया। कार चालक ने मास्क नहीं लगा रखा था, जबकि नियम में यह छूट है कि अगर गाड़ी में कोई अकेला व्यक्ति है तो उसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। दुकानदारों के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के चालान काटने पर आपत्ति नहीं
पुलिस अगर बाजारों में मास्क को लेकर चालान काटती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं हैं। मगर पुलिस वाहनों का चालान न काटे। सिटी थाना प्रभारी ने हमें आश्वासन दिया है कि बाजार में सिर्फ बैगर मास्क वालों के ही चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

-राजेंद्र चुटानी, प्रधान, न्यू राजगुरु व बिश्नोई मंदिर मार्केट एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें