फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अन अप्रूव्ड कॉलोनी में जेसीबी की मदद से निर्माण को ढहाया

विज्ञापन
 नारनौंद के पास अनअप्रूव्ड कॉलोनी में निर्माण को तोड़ती डीटीपी की जेसीबी। - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौंद। शहर के जींद रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो अन अप्रूव्ड कॉलोनियां काटी जा रही थी। जिला योजनाकार विभाग को इसकी सूचना मिली। जांच के लिए कुछ दिन पहले जिला योजनाकार अधिकारी दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इन कॉलोनियों का रिकॉर्ड चेक किया तो ये अन अप्रूव्ड मिली। इसके बाद कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए। बुधवार को कानूनी कार्रवाई के तहत नारनौंद प्रशासन को कॉलोनियों पर कार्रवाई करने की सूचना दी गई। प्रशासन ने नारनौंद नगर पालिका के सचिव प्रदीप कुमार को इस कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया साथ में पुलिस कर्मचारी भी रहे।
विज्ञापन

जिला योजनाकार अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अनअप्रूव्ड कॉलोनियों में जेसीबी की मदद से निर्माणों को तोड़ा गया। सड़कों व गलियों को उखाड़ा गया है। निर्माणों की डीपीसी व दीवारें तोड़ी गईं। डीटीपीओ ने बताया कि ये अनअप्रूव्ड कॉलोनियों साढ़े 5 एकड़ में काटी जा रही थी। सत्यनारायण मास्टर द्वारा काटी गई साढ़े तीन एकड़ कॉलोनी में 4 मकानों व सड़कों पर पीला पंजा चला। वहीं, 2 एकड़ की रमेश द्वारा काटी गई कॉलोनी में कई दुकानों सहित प्लेटों की निकाली गई दीवारें, एक मकान सहित सड़कें तोड़ी गई हैं। उन्हाेंने बताया कि इस प्रकार की कॉलोनियाें पर विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेंगी। डीटीपीओ दिनेश सिंह ने लोगों से अपील कि किसी भी नई कॉलोनी में प्लॉट खरीदने व उसमें मकान बनाने से पहले जिला योजनाकार विभाग से जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें