फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सभी वार्डों में पुस्तकालय, प्रमुख चौराहे महापुरुषों के नाम करने पर बनी सहमति

विज्ञापन
बरवाला में नगर पालिका की बैठक में उपस्थित चेयरपर्सन व अधिकारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बरवाला। नगर पालिका हाउस की बैठक बुधवार को चेयरमैन रमेश बैटरीवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आवारा पशु, प्रॉपर्टी आईडी व हाउस टैक्स समेत कई प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। पार्षदों ने सभी वार्डों में पुस्तकालय बनाने तथा प्रमुख चौराहों व सड़कों के नाम महापुरुषों व शहीदों के नाम करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड तीन के पार्षद राजा मेहता ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलवाने की मांग रखते हुए कहा कि ये पशु आए दिन किसी न किसी को चोटिल कर रहे हैं। हाउस टैक्स की त्रुटियों की समस्या का जिक्र करते कहा कि इन त्रुटियों को दूर करवाने के लिए आमजन को परेशानियां उठानी पड़ रही है। दोनों ही मुद्दों पर सभी पार्षदों ने एकमत रुख अपनाते हुए सदन से कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने स्वयं के वार्डों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक में प्रस्ताव पास करवाए व शहर के विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की। शहर के सभी वार्डों में पुस्तकालय बनाने, सफाई उप समिति का पुनर्गठन करने, मृत पशुओं को उठाने के लिए टेंडर लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण करवाने, छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने, स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदने पर निर्णय लिया गया।
इसी तरह अतिरिक्त फॉगिंग मशीनें खरीदने, नंदीशाला का विस्तार व साथ लगती जमीन पशुचारे के लिए खाली छोड़ने, प्रमुख चौक व सड़कों का नामकरण महापुरुषों व शहीदों के नाम पर करने, डंपिंग केन्द्र की चहारदीवारी करवाने, विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण रोकने के लिए वीडियोग्राफी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने बारे व जुर्माना राशी वसूल करने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स में त्रुटियों पर भी चर्चा हुई। नगरपालिका की आय बढ़ाने, टोहाना मार्ग पर श्मशान भूमि में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाने, सभी श्मशान भूमि में पार्किंग स्थल बनाने, शेड लगाने व सुंदरीकरण करने, बनभौरी मार्ग पर नंदीशाला में शेड का निर्माण कराने, शहर में सभी दुकानदारों व रेहड़ी वालों को डस्टबिन वितरित करने समेत 40 मुद्दों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों की शिकायत की
बैठक में कुछ पार्षदों ने नगर पालिका अधिकारियों की शिकायत की। इस पर चेयरमैन रमेश बैटरीवाला ने कहा कि उन्हें काम करने वाले अधिकारी पसंद हैं। काम ना करने वाले अधिकारी व कर्मचारी किसी प्रकार के सामान्य व्यवहार की उम्मीद ना करें। बैठक में वाइस चेयरमैन तारा चंद नलवा, संजय भादड़, दिनेश बजाज, राजा महता, मीनू रानी, सतबीर सैनी, धर्म सिंह, सुमन नोथावत, पुष्पा रानी, मंजू रानी, कांता देवी, कुमारी ज्योति बंसल, रामपाल, मोहन लाल, राधेश्याम गूंदली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें