आदमपुर में गैस सिलिंडर किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
आदमपुर/हिसार। एलपीजी गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आदमपुर में प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। कई स्थानों पर गैस की किल्लत के कारण महिलाएं और बुजुर्ग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।
बृज लाल बहबलपुरिया ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की मूलभूत समस्याओं को हल करने में विफल है साथ ही कालाबाजारी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस माैके पर राजेश संदलाना, भूपेंद्र सिंह गंगवा, जिला पार्षद आशीष, धर्मेंद्र घनघस, पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद